हरदोई, नवम्बर 14 -- Hardoi News: पचदेवरा। हुसेनापुर गांव से स्कूल जाने की बात कहकर निकली 20 वर्षीय युवती लापता हो गई। युवती के पिता हेतराम ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बेटी दीपशिखा 12 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे सवायजपुर स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। युवती की लंबाई करीब पांच फुट और रंग सांवला है। घर से निकलते समय उसने काले रंग का सूट, नीली जींस और हरे रंग का दुपट्टा पहना था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...