Hardoi News: स्कूल की रसोई का ताला तोड़कर सिलेंडर चोरी, आरोपी गिरफ्तार
हरदोई, अगस्त 30 -- Hardoi News: बेनीगंज। प्राथमिक विद्यालय अल्लीपुर की रसोई का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर व खाद्य सामग्री चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के दो गैस सिलेंडर और सामान बेचकर मिले 970 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के मुताबिक, 27 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय अल्लीपुर, विकासखंड कोथावां की रसोई का ताला तोड़कर चोर गैस सिलेंडर व खाद्यान्न सामग्री उठा ले गए थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रैपालपुर निवासी सूरज रैदास (20) को गिरफ्तार कर लिया। खुलासा करते हुए बेनीगंज कोतवाल कौशलेश सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी के दो गैस सिलेंडर बरामद किए गए। चोरी की कुछ खाद्य सामग्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.