Hardoi News: स्कूली वाहनों के चालकों का पुलिस सत्यापन कराएं
हरदोई, अगस्त 20 -- Hardoi News: हरदोई। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय यान समिति की बैठक की। स्कूली वाहनों की सुरक्षा, फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र तथा वाहन चालकों के पुलिस सत्यापन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्कूलों में संचालित सभी वाहनों के चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन 25 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराया जाए। सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित अन्य आवश्यक अभिलेख नियमानुसार पूर्ण एवं वैध कराए जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.