हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: हरदोई। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को हरदोई शहर सहित जिलेभर में मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। हरदोई शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। मंदिरों में घंटा-घड़ियाल की गूंज और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने व्रत रखकर मां स्कंदमाता की आराधना की। यह भी पढ़ें- Shamli News: नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु कई श्रद्धालुओं ने घरों ...