हरदोई, अक्टूबर 13 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। वंदन योजना के तहत शहीद उद्यान में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के चलते 14 अक्तूबर से पांच नवंबर तक आम लोगों के लिए उद्यान बंद रहेगा। इस दौरान उद्यान में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नगर पालिका परिषद हरदोई की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, शहीद उद्यान में सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। आम नागरिकों के आवागमन से निर्माण कार्य में बाधा आ रही है। इसे देखते हुए कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस, जल निगम हरदोई के अनुरोध पर उद्यान को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शहीद उद्यान को आम जनता के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। उन्होंने इस अवधि में लोगों को होने वाली असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

हिंदी हिन...