Hardoi News: सोते समय महिला को सांप ने डसा, लखनऊ रेफर
हरदोई, सितम्बर 13 -- Hardoi News: टड़ियावां। थाना क्षेत्र के भोरवा गांव में शनिवार रात सोते समय करीब 40 वर्षीय निशा को जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावां ले गए। परिजन निशा को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने 20 एंटी वेनम इंजेक्शन लगाए, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टरों ने 10 एंटी वेनम इंजेक्शन दिए, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर लखनऊ रवाना हो गए। यह भी पढ़ें- Lucknow News: सो रही किशोरी को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.