हरदोई, जुलाई 19 -- Hardoi News: हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के बरवतापुर निवासी मुनेश्वर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 18 जुलाई की सुबह करीब चार बजे वह परिवार के साथ घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान गांव का विकास पुत्र छुन्नीलाल पंपिंग सेट का हैंडल लेकर पहुंचा और उनके पुत्र पृथ्वीराज व पत्नी मुन्नी देवी पर हमला कर दिया, जिससे तीनों को चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...