हरदोई, सितम्बर 27 -- Hardoi News: कल्याणमल, संवाददाता। कोथावां क्षेत्र में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते सैकड़ों कच्चे व जर्जर मकान गिर गए है। देवपाई,जनिगांव, रामगढ़,कोथावां के गांवों में आबादी के बीच पानी घुसने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसलें गिर गई हैं। किसानों को फसलों में भारी नुकसान की आशंका है। लगातार बारिश से खेतों में जलभराव होने के कारण नुकसान और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं सण्डीला तहसील क्षेत्र के मल्हेरा विद्युत उपकेंद्र के चार फीडरों से जुड़े करीब 350 गांवों की बिजली आपूर्ति भी आंधी के बाद बाधित हो गई। तेज हवा के दौरान विद्युत खंभों और तारों पर पेड़ गिरने से...