Hardoi News: सेनानी की अगुवाई में नीरज का जोरदार स्वागत
हरदोई, सितम्बर 3 -- Hardoi News: सवायजपुर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह के हरदोई प्रथम आगमन पर रूपापुर गंगा एक्सप्रेस-वे कट पर गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी की अगुवाई में स्वागत किया गया। नीरज सिंह के पहुंचने के समय मूसलाधार बारिश हो रही थी। दो बुलडोजरों से पुष्पवर्षा कर प्रदेश उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। बारिश के बीच नीरज सिंह भी वाहन से उतरकर युवाओं का अभिवादन स्वीकार करने पहुंचे। इस दौरान धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी ने अंगवस्त्र और तलवार भेंट कर नीरज सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. रजनीश त्रिपाठी, बुधपाल सिंह, संजू राणा, दीपांशु सिंह, जमुना सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.