हरदोई, अगस्त 7 -- Hardoi News: टड़ियावां। शिवालापुरवा गांव में चोरों ने किसान के घर की दीवार में सेंध लगाकर नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना के समय परिवार घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। गांव निवासी पिंकू ने बताया कि छह-सात अगस्त की रात वह परिवार के साथ कमरे के बाहर बरामदे में सो रहा था। चोर पीछे खेत की ओर से कमरे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। बक्से में रखे 10 हजार और बैग में रखे सोने-चांदी के जेवरात ले गए। पीड़ित के मुताबिक चोरी हुए जेवरात में कमरबिछुआ, दो जोड़ी पाजेब, सोने की मांगबेदी, चेन, एक जोड़ी झुमके और बेसर शामिल हैं। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। एसओ इख्तियार हुसैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है...