Hardoi News: सुलह से जुड़े रिश्ते, दंपतियों को सम्मानित कर लिया फीडबैक
हरदोई, अक्टूबर 16 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत शुक्रवार को हरदोई पुलिस ने 'नव दुर्गा-नव संकल्प' अभियान के छठवें दिन 'न्याय का संकल्प' थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। 'रिश्ते जुड़ें, परिवार मुस्कुराए' अभियान के तहत मध्यस्थता से विवाद सुलझाकर दोबारा साथ रह रहे दंपतियों को थानों पर बुलाकर सम्मानित किया गया। उनसे बातचीत कर सुलह के बाद परिवार में आए बदलावों का फीडबैक भी लिया गया। महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र के साथ संडीला, हरपालपुर, कछौना और सवायजपुर थानों में सफल मध्यस्थता से जुड़े दंपतियों को सम्मानित किया गया। पुलिस ने उन्हें साड़ी देकर सम्मानित किया और आपसी संवाद से पारिवारिक विवादों का समाधान करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पूर्व में निस्तारित पारिवारिक मामलों की हुई काउंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.