Hardoi News: सुरसा में सांप के डसने से किशोरी की मौत
हरदोई, अक्टूबर 21 -- Hardoi News: सुरसा। खुद्दीपुर गांव में बीते रोज रात में खाना बनाते समय कोबरा के डसने से किशोरी गुलशिता की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि सर्पदंश के बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय पड़ोसी गांव झाड़-फूंक कराने ले गए। वहां जड़ी-बूटी मिला पानी पिलाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में मेडिकल कॉलेज ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.