हरदोई, सितम्बर 26 -- Hardoi News: सुरसा। ग्राम गोरही निवासी संजय कुमार वर्मा ने गांव के महेश, रणवीर और आदर्श उर्फ रामजी पर खेत की मेड़ तोड़कर जमीन जोतने व आम की हरी डालियां काटने का आरोप लगाया है। विरोध पर गाली-गलौज और ईंट से हमला कर घायल करने की शिकायत की गई है। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी घर में घुसकर भी मारपीट करने लगे। शोर सुनकर परिजनों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए चले गए। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...