Hardoi News: सुरसा में माइनर के तेज बहाव में डूबा युवक, तलाश जारी
हरदोई, सितम्बर 30 -- Hardoi News: सुरसा। भारी बारिश के बाद माइनर में बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के बीच मंगलवार शाम तुर्तीपुर गांव के पास एक युवक डूब गया। देर शाम तक काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। मन्नापुरवा निवासी 22 वर्षीय सचिन बाइक से तुर्तीपुर की ओर जा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक, माइनर की पुलिया के पास उसने बाइक खड़ी की और तेज बहाव के पानी में छलांग लगा दी। घटना के समय युवक के नशे में होने की बात भी स्थानीय लोगों ने कही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भारी बारिश के कारण माइनर में तेज बहाव होने से तलाशी अभियान में भी दिक्कतें आ रही हैं।सचिन पांच भाइयों में दूसरे नंबर का है। उसके माता-पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। युवक के माइनर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.