हरदोई, अगस्त 11 -- Hardoi News: मल्लावां। सावन में बाबा सुनासीर नाथ धाम में दर्शन के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्थानीय भक्तों ने मंदिर मार्ग को डबल लेन बनाने की मांग की है। भक्तों का कहना है कि सिंगल सड़क होने से आवागमन में परेशानी होती है, जबकि सावन और शिवरात्रि पर स्थिति और खराब हो जाती है। कलेनापुर गांव के पास मंदिर गेट से धाम तक जाने वाला मार्ग सिंगल लेन है। सावन में हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। एक ही सड़क से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही होने से जाम की स्थिति बनती है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों और महिलाओं को होती है। भक्त कमलेश कुमार, विमल कुमार गुप्ता, अनूप गुप्ता, आलोक कुमार, संतोष, प्रदीप और आशीष ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मार्ग का चौड़ीकरण जरूरी है। उन्होंने प...