Hardoi News: सुंदरकांड के साथ शुरू हुआ गजानन महोत्सव का दूसरा दिन
हरदोई, सितम्बर 15 -- Hardoi News: हरदोई। जिले में गणेश महोत्सव के तहत धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। वंशी नगर में आयोजित 15वें गजानन महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को सुंदरकांड पाठ और एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। गजानन सेवा समिति की ओर से आयोजित महोत्सव में अशरफ ओला कमेटी की ओर से भव्य सुंदरकांड का आयोजन किया गया। सुंदरकांड के दौरान रामायण की चौपाइयों के साथ धार्मिक भजनों का वाचन किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में सुंदरकांड का श्रवण किया। इसके बाद सीनियर वर्ग की एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें अनन्या बाजपेई, मुस्कान, कल्पित, रजनीश राठौर, प्रतिभा, अमन कुमार भारती, भाव्या सिंह और श्रेष्ठा समेत 22 बच्चों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Pray...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.