Hardoi News: सीसी रोड निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन से ढही नाली और शौचालय की दीवार
हरदोई, अगस्त 1 -- Hardoi News: फोटो 15: इन्दिरा पार्क के पीछे निर्माण के दौरान नही नाली और शौचालय दीवार दिखाते नागरिक सांडी, संवाददाता। नगर पालिका की ओर से कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण कार्य के दौरान मिक्सर मशीन चलने से तीन घरों के सामने की नाली और एक शौचालय टैंक की दीवार ढह गई। साथ ही पेयजल पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रभावित परिवारों ने ठेकेदार पर शिकायत के बावजूद सुनवाई न करने का आरोप लगाया है।मामला इंदिरा पार्क के पीछे का है। वहां पिछले दिनों सीसी रोड निर्माण के लिए बेस तैयार किया गया था। शनिवार को ठेकेदार ने मुन्ना, रशीद और आजाद के घरों के सामने मिक्सर मशीन लगाकर मस्जिद की ओर सीसी रोड का निर्माण शुरू कराया। आरोप है कि मशीन के कंपन से मुन्ना के शौचालय टैंक की दीवार ढह गई, जबकि रशीद और आजाद के घरों के सामने बनी नालियां भी क्षतिग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.