Hardoi News: सीट विवाद में यात्री से मारपीट, चलती बस से नीचे उतारने का आरोप
हरदोई, अगस्त 27 -- Hardoi News: धियरई। स्लीपर बस में सीट को लेकर हुए विवाद में बस स्टाफ पर यात्री के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने और चलती बस से नीचे उतारने का आरोप लगा है। देहात कोतवाली पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। तौकलपुर निवासी अशोक शुक्ला ने बताया कि वह 20 अगस्त की शाम करीब 5:15 बजे पिहानी चुंगी से हरदोई-दिल्ली जा रही स्लीपर बस में सवार थे। कुर्रिया गांव के पास कंडक्टर फारुख खान ने उनकी सीट पर दो अन्य यात्रियों को बैठा दिया। अशोक ने एक सीट पर तीन लोगों को बैठाने का विरोध किया तो आरोप है कि बस स्टाफ उससे विवाद करने लगा। आरोप है कि फखरू खान, नदीम खान और एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और चलती बस से उसे नीचे उतार दिया। घटना के बाद पीड़ित ने 25 अगस्त को थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.