Hardoi News: सीएम युवा उद्यमी ऋण योजना में फर्जीवाड़े की नहीं लिखी रिपोर्ट
हरदोई, जुलाई 28 -- Hardoi News: अहिरोरी। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी स्वरोजगार योजना में गोलमाल के मामले में बेनीगंज थाना पुलिस पर 10 दिन बाद भी रिपोर्ट न लिखने का आरोप है। पीड़ित ने एसपी अशोक कुमार मीणा के कार्यालय में शिकायत की है। जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसपी को दिए शिकायती पत्र में बेनीगंज थाने के गांव घनश्यामनगर निवासी अजय कुमार का कहना है कि वह कक्षा आठ तक पढ़ा लिखा बेरोजगार है। सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर घनश्याम नगर स्थित एक बैंक शाखा के फील्ड आफीसर समेत सात लोगों ने अपने झांसे में लिया। उससे दस्तावेज लेकर उस पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद सीएम उद्यमी योजना में बैंक आफ इंडिया शाखा बेनीगंज के जिम्मेदारों से मिलकर लोन करा लिया। फर्जी तरीके से उसके खाते से सभी सातों लोगों ने मिलकर पैसे भी निकाल लिए।शिकायतकर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.