Hardoi News: सीएमओ को कछौना सीएचसी में मिली गंदगी
हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: कछौना। कछौना स्थित सीएचसी का गुरुवार को सीएमओ डॉ. भवनाथ पांडेय ने निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड समेत अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र शुक्ला को नियमित सफाई कराने और परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। सीएचसी की लैब में नई सीबीसी जांच मशीन शुरू कराई गई। लैब टेक्नीशियन विकास कुमार ने सीएमओ को मशीन की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। सीएमओ ने सीएचसी की अधूरी पड़ी बाउंड्रीवॉल के संबंध में भी जानकारी ली और अधीक्षक से प्रस्ताव की स्थिति पूछी। इसके अलावा अस्पताल में मरीजों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने पर नए फर्नीचर और बेंच की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Purnia News: जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.