Hardoi News: सीएमओ के पत्र पर बिजली विभाग ने कराया सर्वे, जल्द लगेगा ट्रांसफार्मर
हरदोई, जुलाई 26 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। चौसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर जल्द ही स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने की उम्मीद जगी है। ट्रांसफार्मर की क्षमता को लेकर बिजली विभाग की ओर से सर्वे पूरा कर लिया गया है। विभाग की रिपोर्ट शुक्रवार तक सीएमओ कार्यालय पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद अनुमति मिलते ही सीएचसी परिसर में ट्रांसफार्मर लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता विक्रम गंगवार ने बताया कि सीएमओ कार्यालय की ओर से ट्रांसफार्मर की क्षमता को लेकर रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके लिए विभागीय स्तर पर सर्वे और समीक्षा का काम पूरा कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को सीएमओ को भेज दी जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही ट्रांसफार्मर स्थापित करा दिया जाएगा। वहीं, सीएमओ डॉ. भवनाथ पांडे ने बताया कि चौसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.