Hardoi News: सिलवारी में आठ दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, 800 उपभोक्ता अंधेरे में
हरदोई, जुलाई 11 -- Hardoi News: सवायजपुर। ग्राम सिलवारी में पिछले आठ दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका होने के कारण करीब 800 उपभोक्ता बिजली संकट से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। ग्राम प्रधान धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव की बढ़ती बिजली आवश्यकता को देखते हुए उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर का एस्टीमेट पहले ही तैयार किया जा चुका था। बावजूद अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। ग्रामीण सुनील, दसरथ और रामरहीम ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: सप्ताहभर से फुंका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में बैहारी गांव ग्रामीणों ने बिजली विभाग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.