Hardoi News: सिपाही पर रिश्वत लेने का आरोप, ऑनलाइन 500 रुपये भेजने का दावा
हरदोई, अक्टूबर 13 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। टड़ियावां थाने में तैनात एक सिपाही पर रिश्वत मांगने और रुपये नहीं देने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित का दावा है कि सिपाही के कहने पर उसने ऑनलाइन 500 रुपये भेजे, इसके बावजूद उससे और रुपये मांगे जा रहे हैं। पीड़ित ने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी अक्षयराज का अपने पड़ोसी जितेंद्र कुमार से राजस्व संबंधी विवाद चल रहा है। अक्षयराज के मुताबिक, शनिवार को वह इसी मामले को लेकर थाना समाधान दिवस में पहुंचे थे। वहां राजस्व अधिकारियों ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराने की बात कही थी। इसके बाद वह घर लौट गए। आरोप है कि कुछ देर बाद सिपाही का फोन आया और थाने में मौजूद नहीं होने का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.