Hardoi News: सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में कुंडल चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार
हरदोई, अगस्त 18 -- Hardoi News: हरदोई। पचदेवरा थाना पुलिस ने सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के कान से कुंडल चोरी करने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पीली धातु के तीन कुंडल बरामद हुए हैं। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पचदेवरा क्षेत्र के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर बिबियापुर धानीनंगला में श्रद्धालु पंकज कुमार और प्रमिला के कानों से कुंडल चोरी हो गए थे। पुलिस टीम ने चोरी की घटना में शामिल महिला की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम बिछौला थाना अल्लागंज जनपद शाहजहांपुर निवासी निर्मला पत्नी राम किशोर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पीली धातु के तीन कुंडल बरामद हुए। एसपी ने बताया कि बरामद कुंडल श्रद्धालुओं से चोरी किए गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.