Hardoi News: सितंबर तक चलेगा 'संभव 6.0' अभियान, बनाए जाएंगे कुपोषण मुक्त गांव
हरदोई, जुलाई 20 -- Hardoi News: हरदोई। जिले में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य के लिए जुलाई व सितंबर माह में ''''संभव अभियान 6.0'''' संचालित किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने सभी खंड विकास अधिकारियों को शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के आदेश जारी किए हैं। अभियान की थीम 'गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा' निर्धारित की गई है। इसके तहत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, नवजात शिशुओं और छह माह तक के बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही गंभीर कुपोषण और मध्यम कुपोषण से प्रभावित बच्चों की समय पर पहचान, उपचार और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.