Hardoi News: सिंचाई विभाग और सीएंडडीएस की प्रगति की रफ्तार धीमी निकली
हरदोई, जुलाई 24 -- Hardoi News: हरदोई। स्वामी विवेकानन्द सभागार मे मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। डैशबोर्ड पर सभी सूचनाएं समय से अपडेट की जाएं। समीक्षा के दौरान सीएनडीएस एवं सिंचाई विभाग की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.