Hardoi News: सिंचाई के रुपये मांगने पर दिव्यांग युवक को पीटा
हरदोई, जुलाई 17 -- Hardoi News: पचदेवरा। थाना क्षेत्र के भसीड़ा मजरा कमालपुर गांव में समरबेल से सिंचाई के रुपये मांगने पर दिव्यांग युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी गुड्डू चौहान पुत्र स्व. सुशील कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के राहुल पुत्र संतोष सिंह ने उसकी समरबेल से अपने खेत की सिंचाई की थी। 15 जुलाई की शाम करीब पांच बजे जब उसने सिंचाई के 5,000 रुपये मांगे तो राहुल और सियाली पत्नी संतोष सिंह ने गाली-गलौज कर पीटा। थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर राहुल और सियाली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.