हरदोई, जुलाई 29 -- Hardoi News: शाहाबाद। शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय में बुधवार को एक ऐसा भावुक मामला सामने आया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। फरियाद लेकर पहुंचे एक व्यक्ति ने अधिकारी से कहा, साहब! दबंगों के डर से मैं पिछले डेढ़ साल से अपने ही घर नहीं गया हूं। आज बस एक बार अपना घर देखने की इच्छा है। फरियादी की यह बात सुनते ही अपर पुलिस अधीक्षक एवं शाहाबाद क्षेत्राधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे आलोक राज नारायण ने तत्काल स्थानीय पुलिस को बुलाया और सुरक्षा व्यवस्था के साथ पीड़ित को उसके घर भेजने के निर्देश दिए। नगर के मोहल्ला सुलेमानी निवासी मोहम्मद खालिद ने बताया कि 8 अप्रैल 2025 को जमीन के विवाद को लेकर मोहल्ले के ही आरिफ, मुस्तफिक, यमीन, मौलाना और अफसर ने उस पर कई राउंड फायरिंग की थी। यह भी पढ़ें- Vikasnag...