हरदोई, अगस्त 29 -- Hardoi News: मल्लावां। सावन मास के अंतिम दिन शुक्रवार रात बाबा सुनासीर नाथ मंदिर में बाबा का भव्य शृंगार किया गया। मंदिर परिसर में विशाल मेले का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं और बच्चों ने पहुंचकर अपनी पसंद की वस्तुओं की खरीदारी की। बाबा के शृंगार के बाद मंदिर परिसर में रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि विधायक आशीष सिंह आशू, भाजपा नेता अभय शंकर शुक्ला समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं की मौजूदगी से मंदिर परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और पूरा वातावरण भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- सुनासीर नाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...