Hardoi News: सावधान होकर सुनें भगवान की कथा तभी दूर होगा मन का संशय
हरदोई, नवम्बर 17 -- Hardoi News: बेनीगंज। नगर के सीबीजी इंटर कॉलेज में भागवत भक्ति धर्म प्रचार समिति के तत्वावधान में चल रही श्रीराम कथा के दूसरे दिन सोमवार को अयोध्या धाम से आए कथा व्यास किशोरी शरण महाराज ने भगवान की कथा की उत्पत्ति और उसके महत्व का वर्णन किया। उन्होंने श्रीरामचरितमानस के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति और विश्वास का संदेश दिया। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे। कथा व्यास ने बताया कि भगवान की कथा का प्रादुर्भाव संतों के माध्यम से हुआ। इसकी शुरुआत प्रयागराज से मानी जाती है। सावधान होकर कथा सुनें, तभी मन का संशय दूर होगा। आयोजक एवं प्रधानाचार्य गिरिजेश तिवारी ने बताया कि मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने कथा स्थल पहुंचकर कथा सुनी। मुख्य यजमान अनिल द्विवेदी ने पूजन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.