Hardoi News: सामूहिक समारोह में 125 जोड़ों का हुआ विवाह
हरदोई, अगस्त 26 -- Hardoi News: कछौना। स्थानीय गौसगंज क्षेत्र के एक मैरिज हॉल में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 125 से अधिक जोड़ों ने वैवाहिक बंधन में बंधकर दांपत्य जीवन का शुभरम्भ किया। इस मौके पर मौजूद बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने सभी नव दम्पतियों को उपहार सौंपे। बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के तीन विकास खण्ड कछौना, बेहन्दर व कोथावां के लगभग 125 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह में पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न हुआ। विवाह बंधन में बंधे नव विवाहित जोड़ो को सम्बोधित करते हुए विधायक रामपाल वर्मा ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सरकार की इस सामूहिक विवाह योजना को सराहा। इस दौरान विधायक ने उपहार भी सौंपे। इस सामूहिक विवाह समारोह के दौरान कई नवविवाहित जोड़ों के साथ आये परिजनों के अलावा भाजपा के कई पदाधिकारी व ब्लॉक कर्मचारी रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.