हरदोई, सितम्बर 6 -- Hardoi News: हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में सात प्रमुख स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहनों ई-रिक्शा को चार्ज करने के लिए चार्जिंग प्वाइंट बनाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए स्थल चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। शहर में दस हजार के आसपास ई-रिक्शा चल रहे हैं। ज्यादातर लोग घरेलू कनेक्शन पर ही ई-रिक्शा को चार्ज कर रहे हैं। इससे ओवरलोडिंग के कारण बिजली लाइन में फाल्ट की दिक्कत आती है। वहीं अक्सर संचालन के वक्त बैटरी की चार्जिंग खत्म हो जाने पर ई-रिक्शा चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दिक्कत का समाधान कराने के लिए जिला प्रशासन ने शहर में चिह्नित स्थानों पर ईवी चार्जिंग प्वाइंट के साथ ही ई-रिक्शा स्टैंड बनवाने की कवायद शुरू की है। नगर पालिका के जिम्मेदारों की मानें तो स्थल देखे गए हैं। चेयरमैन सुखसागर मिश्रा ...