Hardoi News: सात माह की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत
हरदोई, सितम्बर 26 -- Hardoi News: मल्लावां। ग्राम मढ़िया निवासी राम लखन पाल की सात माह की बेटी अभिति पाल की शुक्रवार देर शाम संदिग्ध हालात में हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी मल्लावां लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की मांग और संदेह के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची की मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.