Hardoi News: सात घंटे बिजली गुल, उपभोक्ताओं में बढ़ा आक्रोश
हरदोई, अगस्त 30 -- Hardoi News: मल्लावां। मल्लावां क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली कटौती की समस्या है। शुक्रवार रात करीब एक बजे ब्रेकडाउन होने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बारिश से कर्मचारी फॉल्ट तलाशने के लिए कुछ समय इंतजार करते रहे। बारिश बंद होने के बाद मल्लावां पावर हाउस के लाइनमैन तेंदुआ गोशाला के पास पहुंचे और जांच की। कर्मचारियों ने फटा इंसुलेटर बदलने का काम शुरू किया। खेतों पर पानी भरा होने के कारण उन्हें फॉल्ट ठीक करने में काफी परेशानी हुई। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। उपभोक्ता अशोक कुमार, विमल कुमार गुप्ता, विनय कुमार, मोहन सिंह, दिलीप कुमार, छोटे और सुधीर ने बताया कि पिछले कई दिनों से कई-कई घंटे बिजली कटौती हो रही है। उनका कहना है कि गर्मी में बिजली न रहने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.