हरदोई, जुलाई 9 -- Hardoi News: सवायजपुर (हरदोई), संवाददाता। हरदोई जनपद में बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों पर पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देश पर गुरुवार तड़के सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के कई गांवों में बड़े स्तर पर पुलिस अभियान चलाया गया। सुबह लगभग चार बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में छह थानों की पुलिस, महिला पुलिसकर्मियों तथा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने अमिरता, कन्हारी और फतेहपुर सहित कई गांवों में एक साथ दबिश दी।मूसलाधार बारिश के बावजूद पुलिस अभियान जारी रहा। सबसे पहले पुलिस अमिरता गांव पहुंची। जहां भारी पुलिस बल ने पूरे गांव को चारों ओर से घेर लिया। गांव की हर गली, मोड़ और प्रमुख रास्तों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। यह भी पढ़ें- साइबर क्राईम : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी, 15 संदिग्ध हिरासत में अभियान में बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मि...