Hardoi News: साइबर ठगी से जुड़े दो बैंक खातों पर मुकदमा दर्ज
हरदोई, अगस्त 15 -- Hardoi News: पचदेवरा, संवाददाता। साइबर सेल हरदोई से प्राप्त शिकायतों की जांच के बाद थाना पचदेवरा पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े दो बैंक खातों के खाताधारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों खातों से संबंधित साइबर शिकायतों में ठगी की रकम सामने आई थी। पुलिस के अनुसार फतेहपुर धानी नगला निवासी अंकित पुत्र प्यारेलाल के बैंक खाते से जुड़ी साइबर शिकायत में 16,370 रुपये की धोखाधड़ी की रकम दर्ज है। वहीं ग्राम गोटिया आमतरा निवासी दिवाकर पुत्र दिसंबर के बैंक खाते से संबंधित शिकायत में 7,250 रुपये की ठगी की रकम सामने आई है। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों खाताधारकों से संपर्क कर साइबर शिकायतों के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों खाताधारकों की ओर से संतोषजनक और तथ्यपरक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। साइबर पोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.