Hardoi News: साइकिल सवार किशोर को टक्कर मारने के आरोप में कार चालक पर केस
हरदोई, अक्टूबर 29 -- Hardoi News: शाहाबाद। शाहाबाद में करीब दो सप्ताह पहले साइकिल सवार किशोर को कार से टक्कर मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने चालक पर रिपोर्ट दर्ज की है। घायल किशोर के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला अल्लाहपुर इब्नेज़ई निवासी मेवाराम ने बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा तनिष्क 14 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे अल्हापुर तिराहे से साइकिल से घर जा रहा था। तभी एक कार के चालक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में तनिष्क घायल हो गया। आरोप है हादसे के बाद कार चालक ने किशोर का इलाज कराने की बात कही। इसके बाद मेवाराम अपने घायल बेटे को कार से शाहजहांपुर लेकर गए। वहां चालक अस्पताल के बाहर पिता-पुत्र को उतारकर चला गया। किशोर का शाहजहांपुर में इलाज कराया जा रहा है। काफी समय बीतने के बाद घायल किशोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.