Hardoi News: साइकिल पार्ट्स की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
हरदोई, नवम्बर 10 -- Hardoi News: सवायजपुर, संवाददाता। दीपावली की शाम रविवार को लोग घरों में गणेश-लक्ष्मी का पूजन कर दीपोत्सव मना रहे थे, तभी कस्बे में साइकिल पार्ट्स की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बगल में स्थित जूता-चप्पल की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार, हरीराम दिवाकर की साइकिल पार्ट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। राहत की बात यह रही कि घटनास्थल से अग्निशमन केंद्र महज 300 मीटर दूर था। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: आटो पार्ट्स की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान राख हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.