हरदोई, जुलाई 19 -- Hardoi News: हरदोई। वृहद पौधरोपण अभियान पखवाड़ा के तहत लायंस क्लब हरदोई विशाल ने शिव कॉलोनी बावन रोड पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान के दौरान क्लब ने 1000 पौधे लगाने के संकल्प के तहत पहले चरण में 60 पौधों का रोपण किया। अमरूद, जामुन सहित बरगद, पीपल, कदम और अशोक जैसे फलदार व ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाए गए। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश था, सांसें हो रही हैं कम... आओ पेड़ लगाएं हम। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य राजवर्धन श्रीवास्तव, अध्यक्ष सतेन्द्र गुप्ता, एमजेएफ अविनाश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, गौरव सिंह भदौरिया, अनुराग मिश्रा, सचिव अनूप पुरी, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्र र...