Hardoi News: सांसद ने सीएमओ से पीएचसी में सुविधाएं बढ़ाने को कहा
हरदोई, अक्टूबर 7 -- Hardoi News: सांडी। सेवा संकल्प अभियान में पहुंचे सांसद जयप्रकाश रावत ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में इलाज से जुड़ी समस्याओं को लेकर सीएमओ डॉ. भवनाथ पांडेय से फोन पर बात कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। सांसद ने जल्द सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। बुधवार को चेयरमैन रामजी गुप्त, प्रमुख अनिल राजपूत, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा और प्रत्युष गुप्ता ने सांसद को पीएचसी में इलाज के दौरान आ रही समस्याओं से अवगत कराया। इसके बाद सांसद पीएचसी पहुंच गए। पीएचसी प्रभारी डॉ. जमशेद अहमद ने बताया कि अस्पताल में तीन दिन के लिए फार्मासिस्ट की तैनाती है, जबकि स्वीपर की तैनाती नहीं है। नागरिकों ने अस्पताल में लगे सीलिंग फैन के नहीं चलने और डस्टबिन जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.