Hardoi News: सांसद के बाद विधायक ने भी उठाई नौ जोड़ी ट्रेनों के ठहराव की मांग
हरदोई, सितम्बर 6 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। हरदोई रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर अब सवायजपुर विधायक कुंवर माधवेंद्र प्रताप सिंह ने भी आवाज उठाई है। सांसद जयप्रकाश रावत के बाद विधायक ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर नौ जोड़ी ट्रेनों का हरदोई स्टेशन पर ठहराव शुरू किए जाने की मांग की है। विधायक के 26 जुलाई को भेजे पत्र के जवाब में रेल मंत्री ने 31 जुलाई को बताया कि प्रस्तावों की जांच कराई जा रही है और जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने अपने पत्र में कहा था कि हरदोई रेलवे स्टेशन प्रदेश के कई महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ने वाला प्रमुख स्टेशन है। इसके बावजूद कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं होने से यात्रियों को परेशानी होती है। उन्होंने 12583-12584 लखनऊ जंक्शन-आनंद विहार टर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.