हरदोई, जुलाई 9 -- Hardoi News: हरदोई। हरदोई रेलवे स्टेशन के अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास में स्टेशन भवन के फ्रंट डिजाइन में प्रस्तावित बदलाव का मामला तूल पकड़ गया है। सांसद जयप्रकाश रावत ने नाराजगी जताते हुए रेल अधिकारियों से जवाब तलब किया। रेलवे प्रशासन ने पूरे मामले में आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है। सांसद ने हरदोई और मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि वर्तमान में प्रस्तावित नया फ्रंट डिजाइन स्वीकार्य नहीं है। उनका कहना था कि हरदोई स्टेशन का स्वरूप अन्य प्रमुख स्टेशनों की तरह भव्य और जिले की पहचान के अनुरूप होना चाहिए। सांसद की नाराजगी के बाद रेलवे अधिकारियों में हलचल तेज हो गई। रेलवे प्रशासन ने स्पष्टीकरण में कहा कि पूर्व में स्वीकृत डिजाइन की तकनीकी समीक्षा के दौरान कुछ कमियां सामने आई थीं। तभी डिजाइन ...