हरदोई, जुलाई 23 -- Hardoi News: हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के गांव तकिया निवासी आठ साल की आलिया बीती रात अपनी मां के साथ घर के कमरे में सो रही थी। तभी वहां एक जहरीला सांप पहुंच गया। उसने छात्रा के हाथ में डस लिया। तेज दर्द होने पर वह जाग गई। चीखपुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह दो भाइयों के बीच इकलौती बहन थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...