Hardoi News: सांडी में समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
हरदोई, अगस्त 8 -- Hardoi News: सांडी। औरेनी गांव में पंचायत घर पर अन्नपूर्णा भवन के लिए भूमि प्रबंध समिति की बैठक के दौरान विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर दलित बस्ती के ग्रामीणों ने कुसुमखोर जाने वाले डामर मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक लगे जाम में स्कूली वाहनों समेत कई वाहन फंसे रहे। पुलिस की मौजूदगी में नायब तहसीलदार ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
समस्याओं का समाधान एसडीएम ने समस्याओं के निस्तारण के लिए बीडीओ को जांच के निर्देश दिए हैं। ग्राम पंचायत के पंचायत घर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरपाल की अध्यक्षता में लेखपाल महेश राजपूत और सचिव देशराज की मौजूदगी में अन्नपूर्णा भवन के निर्माण के लिए बैठक बुलाई गई थी। दान की गई भूमि का दाननामा लिखाए जाने के लिए भूमि मालिक रामप्रताप और तुलसीराम को सोमवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.