Hardoi News: सांड़ के हमले में वृद्धा की मौत
हरदोई, सितम्बर 27 -- Hardoi News: सुरसा। थाना क्षेत्र के बंधिया गांव के मजरा मरसा में शनिवार शाम आवारा सांड़ के हमले में 90 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बंधिया निवासी सदाप्यारी पत्नी स्वर्गीय बसंत शाम को घर के पास बने शौचालय की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे आवारा सांड़ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सांड़ ने वृद्धा को उठाकर जमीन पर पटक दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सांड़ वहां से भाग निकला। परिजन गंभीर रूप से घायल सदाप्यारी को तत्काल हरदोई ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लखनऊ ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.