हरदोई, अगस्त 22 -- Hardoi News: हरदोई। श्री वेणी माधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज में शनिवार को इंटर की छात्राओं के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी ने छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि सही उम्र में सही लक्ष्य तय करना भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। संवाद के दौरान छात्राओं ने पढ़ाई और करियर को लेकर कई सवाल पूछे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने छात्राओं के सवालों के जवाब देते हुए उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक मनोज अग्रवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या गीता शुक्ला, उप प्रधानाचार्या अलका सक्सेना, विद्यालय की शिक्षिकाएं रहीं। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: सर्वोदय विद्यालय में छात्राओं के गुरु बने डीएम, कॅरियर संवारने का बताया तरीका

हिंदी हिन्दुस्...