हरदोई, नवम्बर 1 -- Hardoi News: बेनीगंज, संवाददाता। किसानों को खाद की उपलब्धता में हो रही परेशानी और खाद की कालाबाजारी की शिकायतों को लेकर स्वर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने जिले की सभी साधन सहकारी समितियों और खाद एजेंसियों की जांच कराकर किसानों को निर्धारित दर पर खाद और बीज उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। आलोक शुक्ला ने बताया कि वह गुरुवार शाम जिले के भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान सकाहा स्थित साधन सहकारी समिति पर रात के समय खाद की कालाबाजारी होते हुए उन्होंने स्वयं देखी। उनका आरोप है कि किसानों की जरूरत के बावजूद खाद की उपलब्धता को लेकर मनमानी की जा रही है। खाद की कालाबाजारी से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। आलोक शुक्ला...