Hardoi News: सहकारी समितियों पर डीएपी नदारद, निजी दुकानों पर 1800 रुपये तक बिक रही बोरी
हरदोई, नवम्बर 10 -- Hardoi News: बेनीगंज, संवाददाता। शासन-प्रशासन की ओर से किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी उपलब्ध होने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन बेनीगंज क्षेत्र में जमीनी हकीकत इससे अलग है। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति वाजिदपुर, गोवर्धनपुर और बरौली पर डीएपी उपलब्ध नहीं होने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मजबूरी में किसान निजी दुकानों से 1600 से 1800 रुपये प्रति बोरी तक खाद खरीदकर फसलों की बुवाई कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि सरकारी समितियों पर खाद नहीं मिलने से उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं, निजी दुकानों पर भीड़ लग रही है। कुछ किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल पा रही, जबकि कुछ को जरूरत से अधिक डीएपी दिए जाने की शिकायत भी सामने आई है। इससे खाद वितरण व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। जिला कृषि अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.