Hardoi News: ससुराल वाले करते परेशान..कमरे में सुसाइड नोट लिखकर युवक ने दी जान
हरदोई, अक्टूबर 19 -- Hardoi News: बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित गांधी इंटर कॉलेज चौराहा मार्ग मोहल्ले में एक युवक ने अपने मकान के कमरे में कथित तौर पर सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने पत्नी, सास, ससुर और साले के भतीजे से परेशान होने की बात लिखी है। कहा कि ससुराल वालों के कहने पर पत्नी कोर्ट-कचहरी की लिखापढ़ी कर परेशान कर रही है। मोहल्ला गांधी इंटरकालेज चौराहा मार्ग निवासी 27 वर्षीय अनुपम मिश्रा उर्फ श्यामू घर पर छोटी सी दुकान रखकर परचून का सामान बेचता है। सोमवार सुबह उसका शव घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुबह जब परिजन सोकर उठे तब घटना का पता चला। उसकी पत्नी अपनी बेटियों के साथ इन दिनों मायके में रह रही है। पत्नी से उसकी अनबन चलती है। बताया गया कि युवक ने सुसाइड नोट में पत्नी की ओर से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.