Hardoi News: ससुराल में दुपट्टे के फंदे से कमरे में लटकर महिला ने जान दी
हरदोई, अगस्त 26 -- Hardoi News: हरदोई। नीर गांव में मंगलवार रात एक महिला ने ससुराल में कमरे के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया है। मामले में अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। नीर गांव निवासी ओमप्रकाश ने अपनी 21 वर्षीय बेटी डिंपी की शादी एक साल पहले गांव के ही पुनीत के साथ की थी। मंगलवार रात डिंपी ने ससुराल में कमरे के अंदर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। परिजन अंतिम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.